12 जुलाई 2011 - 19:30

इस्राईली युद्धक विमानों ने आज पूर्वी ग़ज़्ज़ा पर हवाई आक्रमण किया जिसमें एक फ़िलिस्तीनी घायल हुआ है।

इस्राईली युद्धक विमानों ने आज पूर्वी ग़ज़्ज़ा पर हवाई आक्रमण किया जिसमें एक फ़िलिस्तीनी घायल हुआ है। ग़ज़्ज़ा से प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के एफ़ 16 युद्धक विमानों ने आज तड़के उड़ान भरी और पूर्वी ग़ज़्ज़ा में एक आबादी में स्थित एक मरम्मत करने वाली दुकान पर दो राकेट फ़ायर किए। इस आक्रमण में एक 19 वर्षीय लड़की घायल और बच्चों सहित दर्जनों लोगों को सदमा पहुंचा। इस आक्रमण से इमारत को गंभीर रूप से क्षति पहुंची और आस पास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ज्ञात रहे इस सप्ताह के आरंभ में ज़ायोनी युद्धक विमानों के आक्रमण में दो फ़िलिस्तीनी शहीद और कई घायल हुए थे। इस्राईली सेना ग़ज़्ज़ा में सुरंगों के नेटवर्क को अकसर निशाना बनाती रहती है और दावा करती है कि फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता सुरंगों द्वारा शस्त्रों की तस्करी करते हैं जबकि फ़िलिस्तीनी इस दावे को रद्द करते हैं और बल देते हैं कि वे इस्राईल की ओर से तीन वर्षों से अधिक समय से ग़ज़्ज़ा की कड़ी नाकाबंदी के कारण जीवन यापन की मूल वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सुरंगों के प्रयोग पर विवश हैं। इस्राईल की ओर से ग़ज़्ज़ा के कड़े परिवेष्टन के कारण इस क्षेत्र के पंद्रह लाख फ़िलिस्तीनी, आवाजाही, उचित आवास, कार्य और शिक्षा सहित मूल अधिकारों से वंचित हैं।

....

166